फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problam was go on bad road

बदहाल सड़क पर मुश्किल हुआ सफर

Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
problam was go on bad road
सेमरियावां क्षेत्र में टूटी सड़क। - फोटो : KHALILABAD
बदहाल सड़क पर मुश्किल हुआ सफर
विज्ञापन

- चोरहा-करमाखान-डड़वामाली मार्ग जर्जर
-सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, राहगीर परेशान
उखड़कर बिखरी पड़ी हैं गिट्टियां
सेमरियावां। विकास खंड के बीएमसीटी मार्ग को चोरहा गांव के पास जोड़ने वाला चोरहा-करमा खान- डड़वामाली मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे बन गए हैं। इस बदहाल सड़क पर राहगीरों का सफर मुश्किल हो गया है। लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

चोरहा-करमा खान-डड़वामाली मार्ग लगभग चार किलोमीटर लंबा है। चार साल पहले सड़क मरम्मत कराई गई, लेकिन वर्तमान में सड़क बदहाल हो गई। स्थिति यह है कि सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से होकर देेेवरिया नासिर, रक्सा देवई, परसोहिया, मिश्रौलिया, कड़जा, करमाखान, डड़वामाली आदि गांव के लोग आते-जाते हैं। इसी मार्ग से होकर सेमरियावां, बाघनगर में लोगों का दैनिक जरूरतों के लिए आना-जाना भी रहता है। इधर बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है। देवरिया नासिर के अफसरुद्दीन चौधरी, एजाज अहमद, डड़वामाली के संतोष प्रजापति, करमा खान के मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि मरम्मत के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है। जिसके कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चों का भी आना जाना रहता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed