{"_id":"63275aa1795ad027e47ced69","slug":"principal-appoint-in-aahram-paddhati-school-khalilabad-news-gkp450941738","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति विद्यालय में हुई स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति विद्यालय में हुई स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पद्धति विद्यालय में हुई स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति
- समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही में लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का प्रभार मिल गया है। अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में रात में दाई के भरोसे होती है 480 छात्राओं की सुरक्षा शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए उप निदेशक समाज कल्याण बस्ती मंडल ने प्रधानाचार्य की नियुक्ति की है।
उप निदेशक समाज कल्याण बस्ती मंडल विजय प्रताप यादव ने 31 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही का निरीक्षण किया था। जिसमें छात्राओं ने उन्हें बताया था कि रात में कोई भी शिक्षिका विद्यालय पर नहीं रुकती हैं। छात्रावास दाई के भरोसे होता है।
उप निदेशक ने जांच में कहा था कि यह स्थिति बेहद आपत्तिजनक है कि अब तक अध्यापिकाओं की रात्रिकालीन ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इसके लिए कही न कही प्रभारी प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को इस मामले में कार्रवाई के लिए 31 अगस्त को ही निर्देशित किया था। अमर उजाला में 17 सितंबर को खबर प्रकाशित हुई तो उप निदेशक समाज कल्याण बस्ती मंडल ने खबर को संज्ञान लिया और कहा कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सांसद प्रवीण निषाद ने भी 18 सितंबर को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। जांच आख्या देने के बाद भी जिले स्तर से कार्रवाई नहीं की गई।
ऐसे में आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही में 16 शिक्षक संविदा पर तैनात हैं। मात्र एक शिक्षक हिंदी प्रवक्ता सच्चेलाल निषाद लोक सेवा आयोग से तैनात हैं। ऐसे में प्रधानाचार्य के पद पर उनकी तैनाती की जाती है।