फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   principal and smc is responsible for mdm

अब एसएमसी और प्रधानाध्यापक करेंगे एमडीएम खाते का संचालन

Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
principal and smc is responsible for mdm
अब एसएमसी और प्रधानाध्यापक करेंगे एमडीएम खाते का संचालन
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत के गठन तक के लिए दी गई जिम्मेदारी
- जिले के 1186 विद्यालयों में लागू हुआ नया नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील (एमडीएम) के खाते का संचालन अब विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर से संयुक्त रूप से होगा। यह निर्णय ग्राम पंचायतों में प्रधान के कार्यकाल समाप्त होने पर लिया गया है। शासन के निर्देश के बाद डीएम ने गांव की नई सरकार के गठन तक खातों के संचालन बदल दिया है।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण एमडीएम के तहत बच्चों को दिन में भोजन उपलब्ध कराता है। विद्यालयों में एमडीएम के खाते का संचालन गांव के प्रधान और प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता है। नगर क्षेत्र के खाते का संचालन सभासद और प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया और एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एमडीएम के खाते के संचालन में दिक्कत होने लगी। जिस पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी कर गांव की नई सरकार के गठन तक खातों का संचालन प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से कराने का निर्देश दिया है। जिले में कुल 1232 परिषदीय विद्यालय है। जिसमें संविलियन विद्यालय भी शामिल है। इसमें से 46 नगरीय क्षेत्र में है। नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों का संचालन पूर्व की तरह होता रहेगा पर ग्राम पंचायतों में स्थापित 1186 विद्यालयों के खाते का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाध्यापक के जरिए होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। एमडीएम के खाते का संचालन प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर के जरिए होगा। जिसको लेकर सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीपी चंद, जिला समन्वयक एमडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed