{"_id":"6894e78e330d6842e90e5785","slug":"preparations-for-rakshabandhan-are-in-full-swing-marwari-rakhis-are-attracting-people-in-the-market-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136691-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रक्षाबंधन की तैयारियां हुईं तेज, बाजार में लुभा रहीं मारवाड़ी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रक्षाबंधन की तैयारियां हुईं तेज, बाजार में लुभा रहीं मारवाड़ी राखियां
Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे के पास राखी की खरीदारी करते हुए लोग
संतकबीरनगर। भाई और बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन आगामी 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व के लिए तैयारियां तेज हो गयी हैं। मारवाड़ी राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अतिरिक्त चांदी की राखियां भी बाजार में आ गयी हैं। रुद्राक्ष राखी का रंग भी अलग है। कार्टून वाली राखी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। रक्षाबंधन के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। रंग बिरंगी राखियां महिलाओं को पसंद आ रही है। जरकिन, मेटल, गोटा चांदी और मोतियों से सजी राखी सबसे महंगी है। साथ ही चंदन की लकड़ी के डिजाइन की हुई राखी भी बाजार में 30 से 60 रुपये तक बिक रही है। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में सड़क पर लगी राखियों की दुकानों पर पांच से 120 रुपये तक की राखी उपलब्ध है।
राखी विक्रेता राकेश मोदनवाल व संदीप जायसवाल ने बताया कि राखी का अधिकांश सामान दिल्ली से लाए हैं। इस बार फिर फोम वाली राखी बाजार में नजर आई है। बड़े चक्र वाली राखी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। गोला बाजार में राखी खरीदने आई शिखा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहुत उत्साह है।बहनें साधारण प्लेट पर रोली, चावल व चंदन सजाए जाने की जगह रेडिमेड सजी हुई थालियों को अधिक पसंद कर रही हैं। इधर, गोला बाजार में दुकान लगाए पवन जायसवाल ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 तक की राखी मौजूद है। सबसे ज्यादा अक्षत व चंदन की राखी पसंद की जा रही है।
सराफा व्यावसायी रामकुमार वर्मा बताते हैं कि चांदी की राखियां 150 रुपए से लेकर 1200 की कीमत तक आ रही हैं। वह भी लोगों की पसंद बनी हैं।