{"_id":"6600658394841374d2074483","slug":"preparations-for-acquisition-of-vehicles-started-four-thousand-will-be-acquired-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111824-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी शुरू, चार हजार होंगे अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी शुरू, चार हजार होंगे अधिग्रहित
Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
- 1200 अनफिट वाहनों के स्वामियों को भेजा गया नोटिस
- संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों को चिह्नित करने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय ने वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। करीब चार हजार छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहित किए जाएंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने अब तक लगभग 1200 वाहन स्वामियों को वाहन फिट कराने के लिए नोटिस भेजा है।
चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के लिए लगने वाले सुरक्षाकर्मियों को बूथों व मतदान केंद्र पर ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था एआरटीओ के जिम्मे होता है। जिले में 25 मई को मतदान है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभी से ही तैयारी तेज कर दी है।
विभाग से मिले डाटा के मुताबिक अनफिट वाहनों को चिह्नित कर संबंधित वाहन स्वामी को नोटिस भेजा जा रहा है। विभागीय जानकारों की माने तो अब तक लगभग 1200 छोटे-बड़े अनफिट वाहनों को चिह्नित कर वाहन के कागजात सही कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिससे चुनाव तिथि से पहले वाहनों के कागजात सही हो जाएं।
विज्ञापन
विभाग ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी श्रेणी के लगभग 4000 वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी की है। अनफिट वाहनों को फिट कराकर विभाग जिला निर्वाचन अधिकारी के डिमांड पर वाहनों को उपलब्ध कराएगा। जिससे चुनाव के समय वाहन की किल्लत न हो और समय से मतदान कर्मी, सुरक्षाधिकारी एवं चुनाव कार्य में लगे संबंधित हर किसी को समय से वाहन उपलब्ध हो सके।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगभग 4000 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। अभी लगभग 1200 अनफिट वाहनों को चिह्नित करके उनके स्वामी को वाहन फिट कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। जल्द से जल्द सभी वाहनों के कागजात दुरुस्त करा लिए जाएंगे। जिससे मतदान के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी की डिमांड के अनुरूप वाहनों को उपलब्ध कराया जा सके।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ