{"_id":"65c151696d00d8d2ea01e690","slug":"pregnant-women-are-forced-to-climb-up-and-down-stairs-for-six-months-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109360-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह माह से सीढि़यां चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं गर्भवती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह माह से सीढि़यां चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं गर्भवती महिलाएं
Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में लगी लिफ्ट छह माह से खराब है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को दूसरी और तीसरी मंजिल पर सीढि़यां चढ़कर आना-जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य के लिए यह ठीक नहीं है। वहीं, जिम्मेदार हैं कि कह रहे हैं कि लिफ्ट खराब होने की सूचना दे दी गई है। जल्द ठीक हो जाएगी।
बता दें कि गर्भवती महिलाओं को इलाज में बेहतर सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में एमसीएच विंग की स्थापना की गई थी। महिलाओं को दूसरी और तीसरी मंजिल पर आने-जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। छह माह पहले तक जिला अस्पताल के एक कमरे में महिला अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। इसी को बाद में एमसीएच विंग में स्थानांतरित कर दिया गया।
एमसीएच विंग में भूमि तल पर ओपीडी चलती है, जबकि प्रथम व द्वितीय तल पर प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। वहीं पर डिलेवरी भी होती है। प्रथम व द्वितीय तल पर जाने के लिए लिफ्ट लगी है, ताकि गर्भवती महिलाएं आसानी से आ-जा सकें, लेकिन यह लिफ्ट लगभग छह माह से खराब पड़ी है।
विज्ञापन
सोमवार को एमसीएच विंग में इलाज कराने आई बघौली निवासी संगीता सीढ़ी से पहली मंजिल पर चढ़ रही थीं। इस दौरान उन्हें दर्द हो रहा था। किसी तरह वह सीढ़ी चढ़कर ऊपर गईं। उनके साथ आई विद्यावती ने बताया कि लिफ्ट खराब है, जिस वजह से सीढ़ी से चढ़ना पड़ रहा है। इसी तरह महुली निवासी सबीना भी सीढ़ी से ही प्रथम तल पर गईं। यही हाल अन्य महिलाओं का भी रहा।
लिफ्ट खराब होने की सूचना मुख्यालय को दी गई है। साथ ही लिफ्ट के संचालन के लिए एक व्यक्ति काे रखे जाने की भी मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही लिफ्ट को सही करा दिया जाएगा।
- डॉ भवनाथ पांडेय, सीएमएस