{"_id":"670181ef986979537609be2c","slug":"preeti-became-bdo-for-a-day-gave-assurance-to-solve-the-problem-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121793-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक दिन की बीडीओ बनीं प्रीती... समस्या के निस्तारण का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक दिन की बीडीओ बनीं प्रीती... समस्या के निस्तारण का दिया भरोसा
Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर बीएससी की छात्रा ने सुनी समस्याएं
- सफाई व्यवस्था ठीक कराने का दिए निर्देश
- पटल वार कर्मचारियों से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर शनिवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। जब बीएससी की छात्रा प्रीति को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। इस दौरान उसने लोगोंं की समस्या को सुना। ब्लाॅक परिसर और दुर्गा पंडालों के पास सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। पटल वार कर्मचारियों से आवास और विकास संबंधित जानकारी ली।
नाथनगर निवासी केदार उर्फ विजय कुमार गुप्ता की छोटी बेटी प्रीति बीएससी की छात्रा है। शनिवार को नारी सम्मान के तहत प्रीति को एक दिन के लिए बीडीओ नाथनगर बनाया गया। कुर्सी पर बैठने के बाद वह सबसे पहले ब्लाॅक के पटल वार कर्मचारियों से लेने के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लिया। इसके बाद लोगों की समस्या को सुनना शुरू किया।
इस दौरान दो लोग आवास की समस्या लेकर पहुंचे, जिसका निदान कराने का भरोसा देते हुए एडीओ आइएसबी को जांच करने की बात कही। दुर्गा पंडाल के आसपास सफाई व्यवस्था सही करने के साथ जगह-जगह कूड़े के ढेर को निस्तारित कराने के लिए सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एक दिन की बीडीओ बनी प्रीति गुप्ता ने पात्रों को आवास देने की बात कही।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधान कठैचा राजकुमार ने शिकायत किया कि पशु आश्रय केंद्र पर भूसा खत्म हो गया है। प्रीति ने अधिकारियों से अविलंब व्यवथा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ विवेकानन्द मिश्र, संजू देवी, सचिव शिव प्रकाश सिंह, विकास श्रीवास्तव, एडीओ आइएसबी अजय प्रताप, हनुमान शुक्ला, जयंत कुमार, विनय तिवारी, अकाउंटेंट दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज सेवा करने का उद्दे्श्य
प्रीति गुप्ता ने कहा कि उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज सेवा करने का है। एक दिन के लिए बीडीओ बनने से खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।