फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prayed, hugged and said Eid Mubarak

नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

Thu, 07 Jul 2016 11:29 PM IST
sant kabir nagar  hindi news
sant kabir nagar  hindi news Updated Thu, 07 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Prayed, hugged and said Eid Mubarak
ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों, ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन की दुआएं मांगी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों, ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। फिजा में पूरे दिन इत्र की खुशबू के साथ सेंवइयों की मिठास घुली रही और देरशाम तक एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ईद के अवसर पर क्या बच्चे क्या बुजुर्ग हर शख्स नए-नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज पढ़ने पहुंचा। जिले में विभिन्न स्थानों पर तय अलग-अलग समयों के अनुसार नमाज पढ़ी गई। खलीलाबाद ईदगाह परिसर में मुसलमान समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन


इसके बाद मुसलमान भाइयों को खलीलाबाद के अंसार टोले में नगर पालिका द्वारा लगाए स्टाल के पास डीएम डॉक्टर सरोज कुमार, एसपी शैलेष कुमार पांडेय, एएसपी अशोक कुमार वर्मा, पूर्व सांसद भालचंद यादव, चेयरमैन जगत जायसवाल, एसडीएम सदर राम अभिलाष ने बधाइयां दी। वहीं बच्चों ने नमाज के बाद मस्जिदों और ईदगाह स्थलों के आसपास लगे मेले का लुत्फ उठाया। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम अपने आवास पर लोगों से मिले और ईद की  बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed