{"_id":"66182f17ea17b7863b0949d4","slug":"prayed-for-peace-and-progress-hugged-and-congratulated-on-eid-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112654-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अमन व तरक्की की मांगी दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अमन व तरक्की की मांगी दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
- मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई, देर शाम तक चला मिलने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिलेभर में बृहस्पतिवार को ईद का जश्न मनाया गया। सुबह सभी ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़कर अमन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। लोगाें ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
मोतीनगर ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। सड़कों पर सुबह से ही हुजूम उमड़ पड़ा। मोतीनगर ईदगाह से नमाज पढ़कर निकले लोगों से पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, अब्दुल्ला खां आदि ने मिलकर ईद की बधाई दी।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद, मदरसा दारूल उलूम बरकातिया शेरपुर, शीश मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा ब्लॉक के धर्मसिंहवा, मुसहरा, मेंहदूपार, राजेडीहा, सौरहा, सेवाइचपार, छिबरा, पसाई सहित सभी ईदगाह और मस्जिदों नमाज पढ़ी गई। उसके बाद खुदा से मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
मुल्क की तरक्की की मांगी दुआएं
सेमरियावां। क्षेत्र में ईद का त्योहार अकीदत से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों में स्थित ईदगाह व मस्जिदो में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क की खुशहाली अमन, शांति और अपने गुनाहों की माफी मांगी। इलाके के सेमरियावां, दुधारा, बाघनगर, उसरा शहीद, करही, दानोकुइयां, देवरिया नासिर, उंचहराकला, सालेहपुर, छपिया, लोहरौली, कोहरियावां आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।इस दौरान लोगों ने एक दुसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
मुस्तैद रही पुलिस, एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा
ईद की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। खलीलाबाद शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। शहर के मोतीनगर ईदगाह पर एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, ईओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने नमाज पढ़कर आने वाले लोगों को बधाई दी।
धनघटा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद
धनघटा। बृहस्पतिवार को महुली थाना क्षेत्र के महुली, रौजा, छितही, मानपुर, नाथनगर, जयरामपट्टी सहित अन्य ईदगाहों पर हर्षोल्लास के साथ पहुंचकर अमन चैन और सुख समृद्धि की दुआ मांगे। उसके उपरांत लोगों ने एक दूसरे को ईद उल फितर की बधाई दी। ग्राम प्रधान फिरोज खान उर्फ चुन्नू, ग्राम प्रधान महेश यादव, मोहम्मद हुसेन सिद्दीकी ने कहा कि ईद का त्योहार बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है।
ईद मिलन समारोह का आयोजन
संतकबीरनगर। नगर पालिका कार्यालय पर समाजसेवी अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, चेयरमैन जगत जायसवाल समेत अन्य शामिल हुए। इसके अलावा सभासद असलम खान के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ। इस दौरान रूद्रनाथ मिश्र, सुनील प्रजापति, अवधेश सिंह, उमेश, पंकज, गोरख, इमरान समेत अन्य मौजूद रहे।