फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pradhan beaten

लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर प्रधान को पीटा

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
pradhan beaten
लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर प्रधान को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर शुरू की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पैसे के लेनदेन के विवाद में मनबढ़ ने मंगलवार को महुली क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव के प्रधान के घर में घुस कर पिटाई की। पिटाई से प्रधान को चोटें आईं। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

शनिचरा पूर्वी के प्रधान शिवलाल गौड़ का आरोप है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे गांव का धर्मेंद्र उनके घर पर चढ़ आया। पैसे के लेन-देन को लेकर उन्हें अपशब्द कहने लगा। जब उन्होंने एतराज किया तो आरोपी घर में घुसकर प्रधान शिव लाल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई से उन्हें काफी चोर्टें आइं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गया। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिचरा पूर्वी गांव के प्रधान शिव लाल की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधान शिव लाल गौड़ का आरोप है कि उसकी पिटाई करने वाला धर्मेंद्र सिंह पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह आपराधिक व्यक्ति है। कुछ माह पूर्व धर्मेंद्र सिंह को अवैध हथियार के साथ गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा था। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed