फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan accused of molesting a teenager

Sant Kabir Nagar News: प्रधान पर किशोरी से छेड़खानी करने का आरोप

Wed, 22 Mar 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of molesting a teenager
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र में प्रधान पर किशोरी से उसके घर में घुस कर छेड़खानी करने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान समेत दो नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गांव का युवक शादी का झांसा देकर उसे बातचीत करता था। रात में उसे बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने दुधारा थाने में केस दर्ज कराया था। उसके बाद आरोपी, उसकी मां को अपशब्द कहते हुए मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि 15 मार्च की रात किशोरी जब भोजन बना रही थी, तब आरोपी युवक चुपके से उसके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

किशोरी 18 मार्च को एसपी को प्रार्थना पत्र देने जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में आरोपी युवक ने तीन अज्ञात लोगों के साथ घेर लिया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ाया। किशोरी भाग कर पचपोखरी पुलिस चौकी पर गई। किशोरी ने 1090 नंबर पर कॉल करके सूचना दी। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि आरोपी प्रधान समेत दो नामजद और तीन अज्ञात पर छेड़खानी करने, पीटने, जानमाल की धमकी देने के आरोप सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि वर्ष 2022 में किशोरी ने प्रधान के खिलाफ पहले भी छेड़खानी आदि के मामले में केस दर्ज कराया था। तब विवेचना में आरोप झूठा पाया गया था। पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इस मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed