फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pradeep selected for award

नेशनल यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए प्रदीप

Thu, 16 Jan 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
pradeep selected for award
लखनउ में सम्मानित हुए प्रदीप सिंह। - फोटो : KHALILABAD
नेशनल यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए प्रदीप
विज्ञापन

- 18 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में दे रहे योगदान
- जरूरतमंदों की मदद में रहते है सदैव तत्पर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लखनऊ में 23 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में जिले के प्रदीप सिंह को नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने की सूचना से उनके शुभेच्छुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र ध्रुव नारायन सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं खेलकूद डिंपल वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया गया है। बचपन से ही उनके अंदर समाज सेवा का भाव है। वंचित लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते है। छात्र जीवन में वर्ष 1995 में उन्हें एनसीसी कमांडर के रूप में बेहतर अनुशासन के लिए अवॉर्ड मिला था। वर्ष 2016 में छात्र संघ की बहाली को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। छात्रों को ले जाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराकर प्रदेश में छात्र संघ बहाली का कार्य कराया था। वर्ष 2016 में एमएलए रिपोर्ट कार्ड के सर्वेक्षण द्वारा ऐसे युवा नेता जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम हो, उच्च शिक्षा प्राप्त हो एवं कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज न हो। उसमें में राजनीतिक क्षेत्र का यंग लीडर अवॉर्ड भी उन्हें मिला था। वह गरीब बेटियों की शादी में मदद करते है। इसके साथ ही पिछले 18 वर्षों से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराते है। अंधता निवारण के संकल्प को लेकर भी काम कर रहे है। निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण, दवा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन, गरीबों को कंबल, शॉल, जूता, चप्पल, महिलाओं को वस्त्र, एवं बच्चों को पठान-पाठन सामग्री वितरित करते है। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, वरिष्ठ नेता केडी यादव, राजमन यादव, पिता ध्रुव नारायण सिंह, माता मंजू सिंह, भाई संदीप सिंह, रीता सिंह, प्रगति और प्रखर सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed