{"_id":"6a2eea1bfcb231e65b07b8f5","slug":"pradeep-donated-blood-for-the-35th-time-and-sub-inspector-ramjatan-for-the-16th-time-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152210-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रदीप ने 35वीं बार, दरोगा रामजतन ने 16वीं बार किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रदीप ने 35वीं बार, दरोगा रामजतन ने 16वीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएचसी खलीलाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 25 वर्षीय निशा दुबे ने पांचवीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी करनी चाहिए।
कांटे चौकी पर तैनात 52 वर्षीय उपनिरीक्षक रामजतन प्रजापति ने 16वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि समाज और मीडिया के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता देखकर उन्हें भी प्रेरणा मिली। उनका मानना है कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है और इससे बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं हो सकता।
शिविर में प्रदीप सिंह ने 35वीं बार रक्तदान किया। उनका कहना था कि रक्तदान से मिलने वाला आत्मिक संतोष किसी भी पुरस्कार से बड़ा होता है।