फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Practice on Villager s Pagadandi

Sant Kabir Nagar News: युवा पेज के लिए

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Practice on Villager s Pagadandi
गांव की पगडंडी पर भविष्य सवार रहे युवा
विज्ञापन

धनघटा/ पौली (संतकबीरनगर )। ग्रामीण क्षेत्र में खेल के मैदान नहीं होने से युवाओं को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। लेकिन, युवाओं के जुनून के आगे संसाधन की कमी रुकावट नहीं बन पा रही है। युवाओं ने खुद के परिश्रम से पगडंडी को खेल का मैदान बना लिया और उसी पर दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं। युवाओं में पुलिस और सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना है।
विकास खंड पौली के युवाओं को खेलने, कूदने, दौड़ने के लिए गांव में खेल का मैदान नहीं मिला तो स्वयं के श्रम के सहारे पगडंडी रास्ते को दौड़ का मैदान बना लिए। अब पगडंडी पर दौड़ लगाकर युवा तैयारी कर रहे हैं। युवा सूर्यांश यादव, अमित पासवान, अनुपम चौधरी, रिंकू, चंद्रशेखर राजभर आदि का कहना है कि सेना की भर्ती देखना हो या पुलिस की सबके लिए शारीरिक दक्षता जरूरी है।
विज्ञापन

पहले गांव में ही ग्राम समाज की जमीन, खलिहान की भूमि खाली हुआ करती थी। जिस पर खेलकूद, दौड़ लगाकर युवा सुबह शाम पसीना बहाया करते थे। अब गांव में सार्वजनिक भूमि खाली नहीं बची है। जिस पर दौड़ भाग करके तैयारी की जाए। तैयारी के लिए जब जमीन नहीं मिली तो उदहा गांव के पास से जाने वाली पगडंडी रास्ते को युवाओं ने समतल करके दौड़ का मैदान बना दिया। अब उसी पर सुबह शाम दौड़ लगाकर युवा अपनी तैयारी में लगे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल संसाधनों के अभाव में हैं ग्रामीण अंचल के युवा
युवाओं का कहना है कि सरकार गांव स्तर पर स्टेडियम बनाए जाने की बात तो करती है, लेकिन ग्रामीण युवाओं के लिए संसाधन मुहैया नहीं करा रही है। गांव स्तर नहीं यदि ब्लॉक स्तर पर ही स्टेडियम का निर्माण करा दिया जाए तो ग्रामीण युवा अपनी तैयारी वही करके अपनी प्रतिभा में निखार लाएंगे। युवाओं ने कहा कि जिस पगडंडी रास्ते पर दौड़ लगाकर तैयारी की जा रही है, इसी रास्ते पर दौड़ कर अभी हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में कई युवा सफल हो चुके हैं। पगडंडी के सहारे अब और अधिक युवा मैदान में उतर कर भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed