फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prabha jyoti and akanksh became dsp

Sant Kabir Nagar News: तीन बेटियों ने मारी बाजी, बनीं डीएसपी

Thu, 25 Jan 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
prabha jyoti and akanksh became dsp
प्रभा पटेल बनी डीएसपी।
फोटो है
विज्ञापन

आकांक्षा, प्रभा और ज्याेति का चयन होने पर घर में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की तीन बेटियों ने पीसीएस परीक्षा में बाजी मारी है। तीनों डीएसपी बनी हैं। उनके डीएसपी बनने से परिवार में खुशी का माहौल है। लोगों के बधाई देने का सिलसिला जारी है।
महुली कस्बा के कुर्मियाना पुरवा के रहने वाले किसान वीरेंद्र चौधरी की सबसे छोटी बेटी प्रभा पटेल की प्रारंभिक पढ़ाई महुली कस्बे में हुई है। मन में देश के प्रति लगाव देखकर तैयारी करने के लिए इलाहाबाद चली गईं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी करने के बाद सिविल तैयारी में जुट गईं। दो वर्ष पूर्व सचिवालय लखनऊ में बतौर एआरओ पद पर सेवा दे रही हैं, लेकिन आगे बढ़ने की ललक ने उनके मन से तैयारी करने से नहीं रोका। यूपीएसएसी परीक्षा 2023 में रिजल्ट में जब प्रदेश स्तरीय 27वीं रैंक पाकर डीएसपी के रूप में चयनित हुईं। प्रभा पटेल ने पढ़ाई स्ट्रेटजी के बारे में बताया कि लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। गलतियों से सीख कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके लिए अभी इस पद तक पहुंचना आसान नहीं था। लेकिन कड़ी मेहनत से अपने माता पिता का नाम रोशन किया। उनकी इस कामयाबी पर पिता वीरेंद्र चौधरी, माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हारमती देवी, बहन प्रतिभा पटेल, भाई राघवेंद्र, धीरेंद्र, चाचा रविन्द्र कुमार, रेनू चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र मौर्य के अलावा प्रधान महेश यादव, शिक्षक प्रमोद कुमार यादव, दीपक, संतोष कुमार चौधरी, राजमन, रामप्रीत, अशोक कुमार, राजेन्द्र कुमार, कपिल देव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से बघौली ब्लॉक के बालूशासन निवासी रिटायर्ड डीएफओ घनश्याम राय की बेटी ज्योति राय ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। वह डीएसपी बनी हैं। उनके चयन पर बडे़ भाई सीआईएसएफ के एएसपी सूरज राय, माता अनीता राय, हरीश राय, डबलू पांडेय, जय कुमार राय, फागू राय ने बधाई दी है।
इसी तरह से मेंहदावल ब्लाॅक के विसौवा ग्राम पंचायत के भठवा टोला निवासी रमाकांत की बेटी आकांक्षा गौतम ने भी पीसीएस की परीक्षा को पास किया है। उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ है। आकांक्षा ने प्रारम्भिक तथा इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा गोरखपुर से हासिल किया। इसके बाद उन्होंने झांसी से बीटेक की पढ़ाई पूरी करते हुए भूगोल विषय से परास्नातक की परीक्षा पास की।

आकांक्षा की सफलता पर सेवानिवृत्त सुरक्षा आयुक्त रेलवे सोमनाथ आर्या, अरुण कुमार, लक्की, गोलू, प्रिंस, मनीषा आर्या, बबलू शुक्ला, शंभूनाथ शर्मा, प्रहलाद अग्रहरि विजय त्रिपाठी ने बधाई दी है।

प्रभा पटेल बनी डीएसपी।

प्रभा पटेल बनी डीएसपी।

प्रभा पटेल बनी डीएसपी।

प्रभा पटेल बनी डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed