{"_id":"65a8362264b40f1f54027a54","slug":"prababdhak-mahasabha-alleged-on-dios-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8463-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस पर बिफरी प्रबंधक महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस पर बिफरी प्रबंधक महासभा
Thu, 18 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रबंधक महासभा की बैठक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई।
महासभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि डीआईओएस के जरिए विधि विरुद्ध कार्रवाई और उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन न करना, परीक्षा केंद्र बनाए जाने में धांधली और विद्यालय के कर्मचारियों की फाइलें तीन महीने तक रोके रखना, एक अधिकारी को शोभा नहीं देता है। आए दिन प्रबंधकों को परेशान किया जा रहा है।
कहा कि कुछ दिनों पहले जिले के कुछ प्रबंधकों को अपने निजी स्वार्थ के लिए परेशान किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी को संगठन ने ज्ञापन दिया और जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
अगर आने वाले समय में जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी आदत व अन्य कार्यशैली में बदलाव नहीं करते हैं तो संगठन व्यापक आंदोलन संगठन करेगा।
प्रांतीय अध्यक्ष सूर्य नारायण मणि ने कहा कि डीआईओएस का प्रबंधकों के साथ सौतेला व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर वह अपनी आदत में सुधार नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों से मिलकर इनकी शिकायत की जाएगी।
बैठक में प्रदेश मंत्री नरसिंह दूबे, राम कृपाल पांडेय मंडलीय मंत्री, आनंद कुमार पांडेय, उदयभान यादव जिला मंत्री, रामचंद्र शुक्ल, त्रिशूल धारी राय, शंभू पाल, गंगा प्रसाद दूबे, राधे बाबू, अश्वनी चौबे आदि प्रबंधक मौजूद रहे।