{"_id":"66a012d1a5210897d10425f4","slug":"power-supply-system-falters-due-to-increase-in-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118135-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्मी बढ़ने से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्मी बढ़ने से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
Wed, 24 Jul 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
- लोकल फाल्ट बनी वजह, सोमवार की रात औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई बाधित
- अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 28 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संसाधन फेल नजर आ रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार की रात औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जो देर रात बहाल हुई, लेकिन बार-बार बिजली की आवाजाही लगी रही। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
मंगलवार को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। इधर बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। सोमवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र में लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि बिजली निगम के कर्मियों ने रात में ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन बिजली गुल होने का सिलसिला बना रहा है। ऐसे में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई।
इसके अलावा गोला बाजार में भी लोकल फाल्ट के चलते दिन में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा तक एबी केबल लगाने के लिए बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की स्थिति बिगड़ गई है। इन क्षेत्रों में करीब छह घंटे की कटौती की जा रही है। शहर निवासी राकेश कुमार, अब्दुल हई आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली से राहत की उम्मीद है, लेकिन बार- बार बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में पुराने तार की जगह केबल लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते कटौती हो रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी लोेकल फाल्ट की समस्या आए, वहां तत्काल गड़बड़ी दूर की जाए।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद