फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply is disturb

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में मिली सिर्फ तीन घंटे बिजली, उपभोक्ता परेशान

Mon, 22 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
power supply is disturb
सरैया बाईपास पर रेलवे लाइन के किनारे खराब हुए बिजली के केबिल को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद
संतकबीरनगर। गर्मी में जहां लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है, वहीं खलीलाबाद के सरैया बाईपास के निकट रेलवे द्वारा कराए जा रहे कार्य के दौरान केबल कट जाने से शहर के आधे हिस्से सहित बघौली क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई हैं। स्थिति यह रही कि 24 घंटे में छोटी सरौली, सरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में मात्र तीन घंटे बिजली की आपूर्ति हो सकी है। इसके कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ा है। हालांकि रविवार की शाम को केबिल जुड़ने के साथ आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को सरैया बाईपास के निकट रेलवे द्वारा जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी। इस दौरान यहां ओसवाल फीडर की केबल कट गई। काफी परेशान होने के बाद बिजली कर्मियों ने केबल कटने के स्थान पर पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें रेलवे की मंजूरी की जरूरत पड़ गई। ऐसे में बिजली कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति कुछ-कुछ घंटे दी।
विज्ञापन

इधर केबल कटने से बगहिया फीडर, पुलिस लाइन, बघौली, उतरावल आदि क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। कारण यह कि बिजली न रहने से पंखा, कूलर बेकार हो गए। जिन लोगों के पास इनवर्टर हैं, वह भी चार्ज नहीं हो सके। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में सिर्फ तीन घंटे बिजली की आपूर्ति हो सकी, जिससे यहां के लोगों को पानी का भी संकट झेलना पड़ा। लोगों के घरों में लगे पानी की टंकियां सूख जाने से भोजन बनाने से लेकर अन्य कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। उपभोक्ता शैलेंद्र कुमार, राजू गुप्ता आदि ने बताया कि बिजली न रहने से काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद केबिल जोड़ने के लिए कर्मियों ने दिनभर मशक्कत किया। अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान केबिल कट गया था, जिसे रविवार की शाम को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed