फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply in cutt

Sant Kabir Nagar News: गर्मी बढ़ने के साथ लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Tue, 23 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
power supply in cutt
शुगरमिल चौराहे पर बिजली के फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।संवाद
संतकबीरनगर। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही बिजली संकट खड़ा होने लगा है। शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। बिजली की मांग और उपलब्धता में काफी अंतर होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ गई है। साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम चल रहा है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान हैं। लोगों को बिजली निगम से उम्मीद है कि निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी, लेकिन उनकी हसरतों पर पानी फिर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है, वहीं ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक रहे हैं, ट्रांसफार्मर बदलने में कई-कई दिन लग जा रहा है। उदाहरण के तौर पर खलीलाबाद विकास खंड के लक्ष्मीपुर निचौरा की बात करें तो एक ट्रांसफार्मर करीब पांच दिन से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे यहां के उपभोक्ताओं की गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंखा, कूलर शो पीस बन गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को शहर आना पड़ रहा है। यही नहीं मगहर फीडर से जुड़े गांवों में लोकल फाल्ट की समस्या के कारण आए दिन उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं शहरी क्षेत्र में भी बिजली की कटौती बढ़ गई है। अभी सरैैया बाईपास के निकट केबिल कट जाने से तीन दिनों तक बगहिया, सरौली, पुलिस लाइन, बघौली, उतरावल आदि क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा, हालांकि अब केबल जोड़ दिया गया है, लेकिन बिजली कटौती अब भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000
बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर से बढ़ीं दुश्वारियां
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढृ गई है। दो माह पहले जहां प्रतिदिन 552 मेगावाट बिजली की मांग थी, वहीं अब बिजली की मांग बढ़कर 683 मेगावाट हो गई है। ऐसे में बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर होने से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। अभी जून और जुलाई का महीना आना बाकी है। ऐसे में अभी बिजली संकट और गहरा सकता है।
0000000000000000000000000000000000000000
बिजली के अभाव में पानी का संकट बढ़ा
बिजली की कटौती और लोकल फाल्ट के चलते पानी का संकट खड़ा हो रहा है। लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकी सूख जा रही है। कारण यह है कि बिजली न रहने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी के लिए भटकना पड़ता है। बिजली उपभोक्ता मनोज कुमार, सुधीर कुमार, संजय मिश्रा आदि ने कहा कि बिजली की कटौती के कारण काफी दिक्कत हो रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार का दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।

000000000000000000000000000000000
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। इसके कारण बिजली आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत है। बिजली कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक कराएं। जहां ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, वहां बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
-दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed