फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb in heat weather at sant kabir nagar

Sant Kabir Nagar News: 43 डिग्री तापमान के बीच बिजली कटौती दे रही उपभोक्ताओं को पीड़ा

Thu, 22 Jun 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार का कहना है कि रोस्टर के अनुसार कटौती हो रही है। जितनी विद्युत आपूर्ति ऊपर से उपलब्ध कराई जा रही है, उसे सुचारु रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। लोकल फाल्ट होने पर उसे दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी कर्मियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
power supply disturb in heat weather at sant kabir nagar
गोलाबाजार में लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोड है।संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार भले ही बेपटरी हुई विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर रखे हों, लेकिन मेंहदावल तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। 43 डिग्री तापमान में अंधाधुंध विद्युत कटौती उपभोक्ताओं को पीड़ा दे रही है।
विज्ञापन


मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित विद्युत वितरण खंड के तीनों विकास खंडों में विद्युत आपूर्ति लगातार कटौती का शिकार बन गई है। दिन हो या रात कटौती का खेल जारी है। तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोगों को विद्युत आपूर्ति के बाद ही पंखा, कूलर, एसी चलाने पर राहत की उम्मीद रहती है, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार सुबह से ही विद्युत आपूर्ति की आंख मिचौली उपभोक्ताओं के लिए जंजाल बन गई।
विज्ञापन


करीब डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो साढ़े तीन बजे तक बिजली नहीं आई। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग बगीचों में या पेड़ों के नीचे समय काटते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर सभी जगह बिजली की आंख मिचौली इस उमस भरी भीषण गर्मी में परेशानी का सबब बन गया है। सुबह से शाम देर रात तक विद्युत कटौती का खेल जारी है। लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती अलग से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन
 

सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, पंकज जायसवाल, कृष्णानंद त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार गुप्ता आदि विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि तेज धूप व उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति इस क्षेत्र में काफी खराब हालत में है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में दिव्यांग युवती की सिर कूचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

महज 10 से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति टुकड़ों में मिल रही है। गर्मी से लोगों की हालत खराब है। 43 डिग्री के तापमान में अंधाधुंध विद्युत कटौती क्षेत्र वासियों के लिए यातना से कम नहीं है।

वहीं विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार का कहना है कि रोस्टर के अनुसार कटौती हो रही है। जितनी विद्युत आपूर्ति ऊपर से उपलब्ध कराई जा रही है, उसे सुचारु रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। लोकल फाल्ट होने पर उसे दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी कर्मियों को सौंपी गई है। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति हो, इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed