फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: सिस्टम रहा फेल, चंद घंटों की बारिश ने सुधारी बिजली व्यवस्था

Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
संतकबीरनगर। 20 दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी हुई थी। ट्रांसफाॅर्मरों के ओवर लोड होने से उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ी। अब मौसम का मिजाज बदल गया है और बारिश शुरू हो गई है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली निगम को भी राहत मिली है। इसके बावजूद पीक ऑवर में बिजली गुल हो रही है और उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेेशान हो रहे हैं। उन्हें अब भी पूरी तरह राहत का इंतजार है।
विज्ञापन

बिजली निगम का निर्देश है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय से 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाए। बीस दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने के चलते बंद हो जा रहे थे। इसके साथ ही जर्जर तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस बीच जब बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने लगी तो कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मरों पर पानी की बौछार कर ठंडा करने का प्रयास किया, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। उपभोक्ता भीषण गर्मी में खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

इधर मंगलवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला और बारिश हुई। इससे जहां उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि बुधवार को उमसभरी गर्मी के बीच पीक ऑवर में बिजली की कटौती से पंखा, कूलर बेकार हो गए और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी है। शहर में गांधीनगर में मंगलवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर के ओवरलोड होने के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000
इन क्षेत्रों में ओवरलोड से हांफ रहे ट्रांसफाॅर्मर
शहर के हाइडिल में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर अब भी ओवरलोडिंग से हांफ रहा है। इसके साथ ही डीएम आवास के पास लगा 25 केवीए, बरदहिया बाजार में 100 केवीए, बगहिया में लगे 250 केवीए, बरईटोला के 100 एमवीए सहित कई ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हैं। इससे इन क्षेत्रों में बार-बार बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। शाम में जब सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत रहती है तो बिजली गुल हो जा रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है।
उपभोक्ता राम उजागिर, सुनील कुमार प्रजापति, राकेश कुमार आदि ने कहा कि बारिश से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पीक ऑवर में अब भी लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
00000000000000000000000000
बारिश से किसान खुश, बेहन को मिली संजीवनी
तपिश व गर्मी के कारण किसानों को बेहन बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों को बेहन की सिंचाई करने से तत्काल छुटकारा मिला है। साथ ही खेत में नमी आने से खेत तैयार करने में भी सहूलियत मिली है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश होने से किसानों को फायदा हुआ है। उम्मीद है कि आगे भी बारिश किसानों को राहत पहुंचाएगी।

000000000000000000000000000000000
मंगलवार को हुई बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन अभी भी ओवरलोड की समस्या है, जिसके कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed