{"_id":"6ab961d30fef24795b013eaa","slug":"power-supply-disrupted-in-more-than-100-villages-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-158001-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
धनघटा। तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। क्षेत्र में चक्रवाती तूफान में 100 से अधिक विद्युत के पोल धराशायी हो गए हैं। पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। आंधी-बारिश के कहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
तेज हवाओं के झोंके में जगह-जगह पेड़ विद्युत पोलों पर गिरने से टूट कर गिर गए हैं। क्षेत्र के प्रजापतिपुर, निरंजनपुर, कटार मिश्र में पेड़ गिरने से एलटी लाइन धराशायी हो गई है। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर, धनघटा, चौरा कला और कोचरी से जुड़े लगभग तीन सौ गांवों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति है। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि मुखलिसपुर से लेकर पौली, अशरफपुर, उमरिया बाजार तक बिजली सप्लाई ठप है। बिजली सप्लाई न होने के कारण बरसात के समय लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण गिरे हुए विद्युत पोल को खड़ा करने के लिए बिजली निगम के लोग रविवार को सुबह से शाम तक पसीना बहाते रहे, लेकिन शाम तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। अवर अभियंता विद्युत राम करन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए प्रयास जारी है। शीघ्र ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।