फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply cut

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में 18 घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
power supply cut
बखिरा। कस्बे में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंखा, कूलर बेकार हो गए, लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। बुधवार की मध्य रात्रि से गायब हुई बृहस्पतिवार शाम तक नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार की रात 12 बजे से कस्बे में बिजली की आपूर्ति ठप है। गर्मी व उमस की वजह से लोग काफी परेशान हैं। पूरी रात व पूरे दिन बिजली गायब रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान में लोग घरों के भीतर बगैर पंखा व कूलर के गुजारने को मजबूर हैं। उपभोक्ता रामकरन, राजकुमार, प्रमोद कुमार, दयाराम, राजेश ने कहा कि इन दिनों तापमान बहुत ही ज्यादा है। सुबह छह बजते ही गर्मी की तल्खी शुरू हो जाती है। घरों से निकलना कठिन हो जाता है। यह स्थिति शाम को छह बजे तक बनी रहती है।
विज्ञापन

बुधवार की मध्य रात्रि से ही बिजली गायब हो गई। गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर आ गए। कुछ लोगों ने जागकर रात बिताई, जबकि कुछ ने छतों पर मच्छरों के बीच किसी तरह रात गुजारी। शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस संबंध में एसडीओ केएल यादव ने बताया कि कस्बे की बिजली फाल्ट होने के कारण बाधित हुई है। कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के लिए भेजा गया था, अब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed