फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power attack in death

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगहों पर करंट से एक महिला की मौत, एक झुलसी

Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
power attack in death
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी झुलस गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि झुलसी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में चल रहा है। दुघरा कला गांव निवासी बबिता (17) पत्नी रविंद्र कुमार का शव रविवार की सुबह उसके कमरे में मिला। फर्राटा पंखा उसके शव पर पड़ा हुआ परिजनों ने देखा। परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह देर तक बबिता के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो जंगले से देखा गया कि बबिता गिरी पड़ी है और फर्राटा पंखा ऊपर पड़ा है। जिसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाया तो पास पड़ोस के तमाम लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

कमरे का फाटक तोड़कर उसे बाहर निकाला गया तो वह मृत पाई गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का छह वर्षीय पुत्र दादी के साथ रिश्तेदारी में गया था और उसके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बबिता घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि बबिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना क्षेत्र के शीतल पुरवा गांव निवासी सुनीता चौधरी पत्नी राम जीत चौधरी के साथ घटी। परिजनों ने बताया कि रविवार को करीब 10 बजे सुनीता चौधरी पंखे का स्विच ऑन कर रही थी। उसी समय करंट की चपेट में आ गई। उसे सीएचसी मलौली पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed