{"_id":"648b4b4f0b861dfcf4020db6","slug":"postmartam-report-khalilabad-news-c-7-1-208357-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी शराब कांड की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी शराब कांड की गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में कच्ची शराब के सेवन से तीन लोगों की हुई मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। दो शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में वजह साफ नहीं होने से और विसरा सुरक्षित होने से मौत की गुत्थी उलझ गई, जिससे पर्दा हटने में लंबा समय लग सकता है।
मंगलवार को देर शाम धनघटा निवासी अशोक उर्फ साधु यादव (50), सुनील उर्फ पप्पू वर्मा (40) और कटार मिश्र (22) गांव निवासी राजेश यादव की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। धनघटा निवासी सुनील उर्फ पप्पू और अशोक उर्फ साधु गांव निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने सरयू नदी के बिडहर घाट पर गए थे। जहां दोनों ने कच्ची शराब का सेवन किया और घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद सुनील की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। वहीं अशोक उर्फ साधु यादव पंजाब नेशनल बैंक के पीछे गिरे पड़े मिले। जिन्हें सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सुनील और पप्पू की भी घर पर मौत हो गई। सीएचसी मलौली में अशोक उर्फ साधु यादव के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजने की व्यवस्था पुलिस कर ही रही थी कि इसी बीच कटार मिश्र गांव निवासी राजेश (22) को कुछ लोग लेकर अस्पताल पर पहुंचे। इनको भी देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील और राजेश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए तो भेज दिया, लेकिन सुनील उर्फ पप्पू के शव का परिजनों ने आनन-फानन में रातों-रात दाह संस्कार कर दिया।
पुलिस का कहना है कि सुनील और राजेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। दोनों का विसरा सुरक्षित है। विसरा की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। वैसे जानकार सूत्रों का कहना है कि जितना भी विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए भेजा गया है। उनमें अधिकतर की जांच रिपोर्ट में मौत की वजह जहर ही आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से यह आशंका प्रबल हो गई है कि दोनों लोगों की मौत जहर की वजह से ही हो सकती है। वैसे अचानक हुई क्षेत्र में तीन मौतों से प्रशासनिक अमला सकते में है। पुलिस की अचानक बढ़ी सक्रियता से शराब के धंधेबाज इस समय दहशत में हैं।
विज्ञापन
बुधवार को इलाके में कच्ची दारू बेचे जाने की बात दूर रही, सरकारी देसी शराब की दुकानें कई स्थानों पर बंद रहीं।