{"_id":"647790ac9bebb1c8a00adb5f","slug":"postmartam-report-khalilabad-news-c-7-1-189192-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा युवती के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा युवती के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में हत्या कर फेंकी गई युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों पैनल के जरिये युवती के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।
रैना पेपर मिल के मुख्य सेटलिंग टैंक में हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश रविवार को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया था। रैना पेपर मिल के प्रबंधक तकनीकी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया और पंपलेट के जरिये युवती के शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की। इसके अलावा आसपास के जनपदों में भी युवती की फोटो भेजकर पहचान कराने में मदद मांगी। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि रैना पेपर मिल के आस-पास के गांवों में पुलिस कर्मियों को पंपलेट के साथ भेजा गया। पुलिस कर्मी ग्रामीणों से संपर्क करके फोटो दिखाकर युवती की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैपल से युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शोभित कुमार पांडेय