{"_id":"645552cfedb3eacc6a0f04f4","slug":"poor-quality-of-food-found-in-child-care-home-khalilabad-news-c-7-1-153760-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाल संप्रेक्षण गृह में भोजन की गुणवत्ता मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाल संप्रेक्षण गृह में भोजन की गुणवत्ता मिली खराब
Sat, 06 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं जज विकास गोस्वामी ने शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती का निरीक्षण किया। उसमें भोजन मानक के अनुसार नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हिदायत दी।
अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती में जिले से संबंधित विधि के विरोध में बालको की संख्या 23 है। सभी बाल अपचारियों से बातचीत की गई तथा पाकशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अविनाश पटेल अनुपस्थित रहे।
बाल अपचारियों को दिए जाने वाला भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई तथा अपचारियों ने बताया कि भोजन कभी भी मानक के अनुसार नहीं होता है। बाल संप्रेक्षण गृह के अन्वेषण पवन कुमार को कमियां को बाबत हिदायत दी गई है। जल्द से जल्द व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए जिला प्राधिकरण को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।