फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political party workers watching strong room

स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रहे पार्टी कार्यकर्ता

Sun, 06 Mar 2022 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
political party workers watching strong room
स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रहे पार्टी कार्यकर्ता
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव के बाद एचआरपीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा सपा, बसपा और आप के कार्यकर्ता दिन-रात कर रहे हैं। इन पार्टियों के दो-दो कार्यकर्ता परिसर में पूरी रात ड्यूटी दे रहे हैं। इसके साथ ही परिसर के बाहर टेंट लगाकर अन्य कार्यकर्ता बैठे हुए हैं और कॉलेज परिसर में जाने वाले हर अधिकारी और कर्मचारी पर नजर रख रहे हैं। शनिवार को ईवीएम का खाली बॉक्स हटाने के दौरान हंगामे के बाद कार्यकर्ता सतर्क हो गए हैं।

एचआरपीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम में बनाया गया है। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी गई है। 10 मार्च को मतगणना के बाद ही ईवीएम को हटाया जा सकेगा। ईवीएम की रखवाली के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है। इसके साथ ही मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। शनिवार को परिसर में ईवीएम के खाली बाक्स हटाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। उसके बाद सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के सामने अपना टेंट लगा दिया और ईवीएम की रखवाली शुरू कर दी। सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, मेंहदावल प्रत्याशी जयराम पांडेय, धनघटा प्रत्याशी अलगू चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, कोमल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य गेट पर जमे हैं। इसके साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, झिनकान प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता बैठे रहे। इसके साथ ही परिसर के अंदर भी दोनों दलों के दो-दो कार्यकर्ता रखवाली कर रहे हैं। मेंहदावल से सपा के विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर भरोसा है, पर सरकार पर भरोसा नहीं है। इसलिए ईवीएम की खुद रखवाली कर रहे है। भाजपा सरकार कुछ भी करवा सकती है। इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed