फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political meeting

Sant Kabir Nagar News: पहले निकाय चुनाव और अब सपा की कार्यकारिणी में बवाल

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
political meeting
धनघटा। लोकसभा के चुनाव की तैयारी करने में जब सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुईं तो जिले में सपा कार्यकर्ता आपस में शह मात का खेल खेलने में लगे हैं। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को सिंबल दिलाने से लेकर मतदान की तिथि तक दो-दो हाथ करने वाले सपा कार्यकर्ता जिला कार्यकारिणी को लेकर भिड़ गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पांच दिन पहले जिस कार्यकारिणी का गठन किया उसे शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ने भंग करके यह संदेश दिया कि पार्टी नेतृत्व आपसी सामंजस्य से ही आगे कदम बढ़ाने के पक्ष में है। निकाय चुनाव में सपा ने नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा और नगर पालिका खलीलाबाद में पहले क्रमश: मनीषा पासवान और जगत जायसवाल को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। उसके बाद उनके स्थान पर सुभावती चौहान और पवन छापड़िया को उम्मीदवार बना दिया। उसके बाद फिर अपने फैसले को बदलते हुए पार्टी नेतृत्व ने अपना समर्थन मनीषा पासवान और जगत जायसवाल को दे दिया, लेकिन चुनाव निशान साइकिल सुभावती चौहान और पवन छापडिया के पास ही रहा।
विज्ञापन

चुनाव में जगत जायसवाल तो जीत गए, लेकिन सपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा पासवान को हार का मुंह देखना पड़ा। इस पर पार्टी नेताओं के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमा ही नहीं था कि जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी का घोषणा कर दी। कार्यकारिणी को लेकर एक बार फिर सपाइयों के बीच घमासान शुरू हुई और यह लड़ाई पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक पहुंच गई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के जरिये घोषित कार्यकारिणी को भंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के भंग होते ही सिपाहियों में सोशल मीडिया पर एक बार फिर वाक युद्ध शुरू हो गया है। कार्यकर्ता असमंजस्य में हैं। देखना है कि प्रदेश नेतृत्व पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर रोकथाम लगाने के लिए कौन सा कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed