{"_id":"646a7adf5a9e36519c026a64","slug":"political-leader-condolence-khalilabad-news-c-7-1-176136-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हादसे में मौत
विज्ञापन
मेंहदावल। कांग्रेस के मेंहदावल ब्लॉक अध्यक्ष बाइक से गोरखपुर किसी काम से गए थे। शनिवार की शाम को वापस आते समय कालेसर के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके कारण क्षेत्र में शोक की लहर जहां व्याप्त है, वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
मेंहदावल विकास खंड के घुरापाली गांव निवासी संजय तिवारी पुत्र हरिराम त्रिपाठी (45) शनिवार को किसी काम से बाइक से गोरखपुर गए थे। देर शाम घर लौटते समय गोरखपुर के कालेसर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के मौत की सूचना जब परिजनों को हुई तो घर में मातम छा गया। वहीं परिजन व गांव के लोग सूचना पाकर गोरखपुर पहुंचे।
कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष की दुर्घटना में मौत की सूचना से कांग्रेसी भी स्तब्ध हैं। घटना पर दुख जता रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष एक वर्ष की एक बेटी है। मृतक की मां कमला देवी तथा पत्नी सुषमा तिवारी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग जुटकर ढांढस दे रहे हैं। कांग्रेस नेता गोपाल जी मिश्रा, शंभू नाथ शर्मा, नुरुल हुदा, बलराम चौबे, कैप्टन रमेश मिश्रा आदि लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।