फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   policeman injured in women attack

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़ित महिला होमगार्ड ने आरोपी सिपाही पर किया जानलेवा हमला

Sat, 13 May 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
policeman injured in women attack
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट के बाहर लॉकअप के पास शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित महिला होमगार्ड ने आरोपी सिपाही पर पत्थर चलाकर जानलेवा हमला किया। हमले में सिपाही लहूलूहान हो गया। घटना के बाद जब तक लोग जुटे, तब तक महिला होमगार्ड भाग निकली। बाद में एएसपी, कोतवाल पहुंच गए और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला होमगार्ड ने करीब एक साल पहले कोतवाली में तैनात रहे आरोपी सिपाही अभिषेक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया था। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया था। कुछ माह पूर्व सिपाही जमानत पर छूटा और वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। दुष्कर्म के दर्ज मुकदमे की पैरवी करने सिपाही अभिषेक सिंह कोर्ट आया था। कोर्ट के बाहर पोर्च के पास जैसे ही सिपाही ने बाइक पर बैठ कर स्टार्ट करना चाहा, तभी दुष्कर्म पीड़िता होमगार्ड ने उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। हमले में सिपाही का सिर फूट गया। सिपाही लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

सिपाही का आरोप है कि महिला होमगार्ड ने दूसरा पत्थर चलाते हुए कहा कि आज वह उसकी हत्या कर देगी। उसके बाद वह भाग कर दूसरे गेट पर गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद सिपाही के जरिये जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसे उल्टी हुई और चक्कर आ रहा है। घटना सुनियोजित तरीके से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सिपाही पर हमला करने वाली महिला होमगार्ड के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
-सर्वेश राय, कोतवाल
-----------
इंसेट
बार अध्यक्ष ने कचहरी की सुरक्षा पर उठाया सवाल
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने सिपाही पर हुए हमले की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कचहरी में अपने मुकदमे की पैरवी करने आए सिपाही पर हमला हुआ और हमलावर महिला होमगार्ड भाग निकली, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। इसीलिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। न्यायालय सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed