{"_id":"6a4bf118a5f1d9f91c083272","slug":"police-visit-house-to-house-to-check-on-elderly-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153359-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुजुर्गों का हाल जानने घर-घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुजुर्गों का हाल जानने घर-घर पहुंची पुलिस
Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर बुजर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। पुलिसकर्मियों ने उनके घर जाकर कुशलक्षेम जाना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
पुलिस टीम ने वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह घर-घर पहुंचकर संवाद करने से सुरक्षा का एहसास बढ़ता है और जरूरतमंद लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है।