{"_id":"5f906b648ebc3e9bbe713635","slug":"police-smriti-diwas-celebrated-khalilabad-news-gkp370334379","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में श्रद्धाजंलि देते एसपी।
- फोटो : KHALILABAD
स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी
पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की पुलिस लाइंस में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। उसी के क्रम में बुधवार को पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। वर्ष 2013 में यूपी में 126 जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। जिन्हें शहीद दिवस पर पुलिसकर्मियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को याद करते हैं और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार की तरह होते हैं। इनके सुख-दुख में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान एसपी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संदेश पत्र पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार, सीओ जीडी मिश्र समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।