{"_id":"6a3041e206b8c7e95d0276b1","slug":"police-saved-a-woman-who-was-about-to-commit-suicide-on-the-railway-tracks-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152229-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने समय रहते बचा लिया। बाद में काउंसिलिंग के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
रविवार रात करीब नौ बजे कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने बच्चों के साथ मुखलिसपुर क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, हेड कांस्टेबल गणेश, कांस्टेबल अरविंद तिवारी, महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह, साधना और महिमा यादव तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ससुराल के लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाने जा रही थी।
विज्ञापन
थाने पर मिशन शक्ति टीम ने महिला की काउंसिलिंग की तथा उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर बातचीत कराई। संवाद