{"_id":"690d05b2181c2efa2b00a30d","slug":"police-removed-encroachment-from-nathnagar-town-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140841-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने नाथनगर कस्बे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने नाथनगर कस्बे से हटवाया अतिक्रमण
Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
नाथनगर कस्बे में अतिक्रमण हटवाती हुई पुलिस टीम । स्रोत - पुलिस
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर चौराहे पर सड़क एवं पटरी पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले दुकानदारों पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने शिकंजा कसा। उन्हें कड़ी हिदायत देकर यातायात नियम का पाठ पढ़ाया तथा अतिक्रमण हटवाया।
सड़कों पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। जाम में फंसकर लोग घंटों हलकान हो रहे हैं। हालांकि, महुली थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से राहगीरों को कम समस्या उठानी पड़ती है। नाथनगर गांधी आश्रम तिराहे के आस पास दुकानदारों और ठेला वाले सड़क और पटरी पर खड़ाकर कर धंधा करने की मनमानी करते हैं। इतना ही नहीं, दो और चार पहिया वाहन चालक भी इससे अछूते नहीं है। यहां तक कुछ दुकानदार शेड भी सड़क मुहाने तक बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों को समस्या हो रही है।
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मी पहुंचे। सड़क और पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया। सड़क पर सजी दुकान और ठेला गाड़ी को हटवाया। उन्हें यातायात नियम का पाठ पढ़ाया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि किसी तरह का अवैध कब्जा कर आम जनमानस को परेशानी बढ़ाने वालों पर कानून के दायरे में कार्रवाई होगी। कोई भी स्थल जैसे कोना, पटरी और सड़क जो सार्वजनिक है। उसपर अतिक्रमण मत करे। अगर किसी की वजह से जाम लगता है, या फिर कोई दिक्कत होगी तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज होगा।