{"_id":"6ab80fc2d8a66d9f8c0d8f1c","slug":"police-remained-vigilant-during-the-storm-and-rain-removing-trees-and-obstacles-from-the-roads-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157946-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश में सतर्क रही पुलिस रास्तों से हटवाए पेड़ और अवरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश में सतर्क रही पुलिस रास्तों से हटवाए पेड़ और अवरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को आंधी और बारिश के चलते जिले में कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
जहां मार्गों पर पेड़ या अन्य अवरोध गिरने से यातायात बाधित हुआ, वहां तत्काल पहुंचकर संबंधित विभागों के सहयोग से उन्हें हटवाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रहीं। आंधी और बारिश के कारण मार्गों पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अवरोध हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस की ओर से संवेदनशील मार्गों, प्रमुख चौराहों और अधिक आवागमन वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आकस्मिक स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आमजन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आंधी और बारिश के दौरान मार्गों पर पेड़ या अन्य अवरोध गिरने से जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रही हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया जा सके।