फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police released the accused who fatally attacked a teenager

Sant Kabir Nagar News: किशोर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने छोड़ा

Thu, 05 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police released the accused who fatally attacked a teenager
- पिता ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्रार्थनापत्र देकर सीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला की कोशिश करने वालों को पुलिस ने बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। पिता ने सीएम पोर्टल पर बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

रामपुर दक्षिणी गांव निवासी रामनेवास का कहना है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शिव शंकर दो सितंबर की शाम गांव के चौराहे पर बाइक खड़ी करके दुकान पर सामान खरीद रहा था। इसी बीच क्षेत्र के आगापुर गुलरिहा गांव निवासी युवक पहुंचा और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती शोर मचाया तो तमाम लोग उसके मदद में पहुंचे जिसमें शिवशंकर भी शामिल था। युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक बाइक के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद छेड़छाड़ का आरोपी युवक अपने 12 साथियों के साथ चार बाइक पर सवार होकर पहुंचा और शिव शंकर की खड़ी बाइक में टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद वह और उसके सहयोगी शिव शंकर को मारने पीटने लगे। इसके साथ ही उसके गर्दन पर हसिया से प्रहार कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गांव के लोगों ने कुछ को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में छेड़छाड़ का आरोपी भी शामिल था। जिन्हें गांव वालों ने पुलिस चौकी जगदीशपुर के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनेवास का कहना है कि सभी हमलावरों पर बगैर किसी कार्रवाई के पुलिस ने देर शाम छोड़ दिया। हमलावर अब उनके बेटे शिव शंकर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed