{"_id":"65d254aa3c07b155a0043114","slug":"police-recruitment-examination-took-place-on-the-second-day-amid-tight-security-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110008-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
Mon, 19 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के विधियानी मोड़ अपर लगा जाम। संवाद
- दोनों पालियों में कुल 19,344 परीक्षार्थी थे नामांकित
- परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन दोनों पालियों में 21 केंद्रों पर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हालांकि कुछ केंद्रों के बाहर लगी भीड़ को पुलिसकर्मियों ने हटवाया। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद विधियानी के पास जाम लग गया, लेकिन यातायात पुलिसकर्मी जाम को समाप्त कराने में जूझते रहे।
जिले के 21 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहली पाली की शुरू हुई, जो 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 19,355 अभ्यर्थी नामांकित थे। परीक्षा से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की केंद्रों के मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
अभ्यर्थी पेन और आईकार्ड ही ले जा पाए। कक्षों में भी अभ्यर्थियों पर निगरानी रखी गई। एसपी सत्यजीत गुप्त ने गन्ना विकास इंटर कॉलेज, कूड़ीलाल रूगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज आदि केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सभी 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा दोनों पालियों में संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
दो दिनों की परीक्षा में जाम से जूझता रहा शहर
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा दो दिनों तक जिले में हुई। इस दौरान शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत विधियानी मोड़ के पास हुई। वहां स्थित तीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को भी मोड़ जाम लगा और रविवार को पहली पाली की परीक्षा छूटने पर वैसा ही हाल रहा। करीब 30 मिनट यातायात प्रभावित रहा।यातायात पुलिस कर्मियों ने जाम को समाप्त कराया।
पुलिस कर्मियों ने ली राहत की सांस
संतकबीरनगर। जिले में दो दिन तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जिले के आठों थानों के पुलिसकर्मी डयूटी में लगाए गए थे। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ अन्य कर्मी व शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस कर्मियों के साथ ही अन्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया।