{"_id":"6047b4ad8ebc3ecbb54f6cef","slug":"police-reached-close-to-identification-of-woman-s-body-khalilabad-news-gkp3877343100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव के शिनाख्त के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव के शिनाख्त के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
युवती के शव की शिनाख्त के करीब पहुंची पुलिस
धनघटा (संतकबीरनगर)। दो दिन पहले कुआनो नदी के सांखी पुल के पास मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि धनघटा क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती का शव है। बुधवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
रविवार की शाम कुआनो नदी के किनारे पानी में बोरे में रखी लाश को चरवाहों ने देखा था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के साथ मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। बाद में एसपी भी मौके पर गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। शव की पहचान नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इधर मंगलवार को पुलिस को जानकारी हुई कि शव धनघटा क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती का था। पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है। गांववालों का कहना है कि युवती एक माह पहले दो युवकों के साथ पूना चली गई थी। उसकी तलाश में परिवार के लोग लगे थे। सूत्र बताते हैं कि युवती की मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी गांव के लोगों को तो नहीं हो पाई, लेकिन जब लाश मिली और उसके कपड़े तथा चेहरे को देखा गया तो पहचान लिया गया, पर कोई शिनाख्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस संबंध में सीओ अंबरीष भचदौरिया ने बताया कि शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही शव की पहचान हो जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।