फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police pathshala

यातायात नियमों के पालन से रुक सकती हैं दुर्घटनाएं

Sat, 07 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
police pathshala
सूर्या स्कूल में अमर उजाला की तरफ से यातायात जागरूकता गोष्ठी में मंचासीन अतिथि - फोटो : KHALILABAD
यातायात नियमों के पालन से रुक सकती हैं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता अभियान की तरफ से सूर्या इंटरनेेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जागरूकता गोष्ठी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता अभियान के तहत यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
प्रभारी यातायात संतोष मिश्र ने कहा कि बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय जरूरी संकेतों का पालन करें। बिना हेलमेट बाइक न चलाएं। सड़क को पार करने से पहले दोनों तरफ देख लें कि कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। कार चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। चौराहों पर लगे सिग्नल पर रुकें और जब हरी बत्ती जले तभी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अगर हम यातायात नियमों का सही तरह से पालन करते हैं तो दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं यातायात नियमों की जानकारी न होने से होती है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताएं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि जब उनके घर का कोई सदस्य बाइक से निकलता है तो उसे हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। बिना हेलमेट के बाइक न चलाने दें। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस लगातार यातायात नियमों के बारे में बता रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को यातायात नियम के पालन करने के लिए प्रेरित करें। सड़क पर चलते समय ध्यान दें। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन व लोगों केे जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी का संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, डॉ सीपी श्रीवास्तव, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, बलराम यादव, अनिल शर्मा, कृष्णानंद पांडेय, नंदलाल, जगदंबा गुप्त, सर्वेश मिश्र, अजय पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रा सुहानी ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है। इससे मनोबल भी बढ़ता है। हम लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा सारा ने कहा कि आज सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं यातायात नियमों के पालन न करने से होती हैं। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर इन नियमों के बारे में जानना होगा और अपने अभिभावकों समेत आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में बताना होगा।
छात्र अखंड चतुर्वेदी ने कहा कि यातायात नियम के बारे में सभी को जागरूक होना होगा। सड़क पर कैसे चलें किस तरफ से चलें यह सभी जानकारी होनी चाहिए। अगर हम सभी तरह से नियमों का पालन करें तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

छात्र आदर्श ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ी है। अमर उजाला का यह प्रयास बेहतर है। इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी छात्र अपने आस-पास के लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताएंगे। उनसे अपील करेंगे कि वे पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed