फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police launch investigation and search for unidentified suspect in Anand murder case.

Sant Kabir Nagar News: आनंद हत्याकांड में अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, शुरू की जांच

Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police launch investigation and search for unidentified suspect in Anand murder case.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर 18 जून की रात हुई आनंद की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है। घटना के छह दिन बाद भी हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हो पाने के वजह परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

बभनी चौराहा पर 18 जून की रात आनंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने हत्या के पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद से ग्रामीण भी लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आनंद हत्याकांड में एसपी की तरफ से छह टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नासिर, निरहु उर्फ साकिर अली और जयगम उर्फ अजमल हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक अज्ञात आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात कर रहा था नासिर
पुलिस की मानें तो नासिर एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात कर रहा था। पुलिस घटना के बाद से ही कड़ियां जोड़ने में लगी हुई। घटना से पहले और घटना के बाद नासिर ने किन लोगों से बात किया है। इसकी जांच गहनता से की जा रही है। जिससे अन्य अज्ञात आरोपी की शिनाख्त जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

पुलिस निगरानी में अभी भी हैं दोनों गांव
बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन और कुसम्हा गांव अभी भी पुलिस की निगरानी में है। दोनों गांव में पुलिस का पहरा अभी भी चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो दोनों गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल है। इसके बाद भी एहतियातन अभी भी पुलिस को वहां पर तैनात रखा गया है।




हत्या के मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है अन्य दोषियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

सर्व दवन सिंह, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed