{"_id":"6afe011f2d141371110a7074","slug":"fir-registered-in-stabbing-incident-following-a-dispute-at-chhath-ghat-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160750-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छठ घाट पर विवाद के बाद हुए चाकूबाजी मामले में दर्ज हुआ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छठ घाट पर विवाद के बाद हुए चाकूबाजी मामले में दर्ज हुआ प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के परसा खरबुजहिया गांव में छठ पूजा के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि परसा खरबुजहिया निवासी उषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे उनका भतीजा देवा छठ पूजा मनाने गांव के घाट पर गया था। वहां पटाखा फोड़ने को लेकर गांव के ही अंकुर से उसका विवाद हो गया था।
आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर अंकुर उनके घर पहुंचा और देवा पर जानलेवा हमला करते हुए पेट और चेहरे पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर देवा बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक गिरीश चंद्र राय को सौंपी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।