{"_id":"6afdfebbce222ea9230e314a","slug":"people-flock-for-self-enumeration-server-issues-cause-trouble-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-160789-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वगणना के लिए उमड़े लोग, सर्वर ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वगणना के लिए उमड़े लोग, सर्वर ने किया परेशान
विज्ञापन
मेंहदावल। जनगणना-2027 के तहत मंगलवार से शुरू हुई स्वगणना के दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों में उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ पोर्टल पर आवेदन करने से सर्वर धीमा हो गया। इसके चलते स्वगणना पूरी करने में 25 से 35 मिनट तक का समय लगा।
वहीं, बैंक संबंधी जानकारी मांगे जाने पर कुछ लोग असहज भी नजर आए। हालांकि, प्रगणकों ने लोगों को समझाकर स्वगणना कराने में सहयोग किया। स्वगणना में तेजी लाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक कर रहे हैं और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में मदद कर रहे हैं।
नगरीय क्षेत्र में भी पोर्टल की धीमी गति के कारण इसी तरह की परेशानी सामने आई। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित है। इसके लिए लोग se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना विवरण स्वयं भर सकते हैं। स्वगणना के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। फील्ड ट्रेनर वेद प्रकाश ने बताया कि स्वगणना के दौरान लोगों को स्वयं 40 सवालों के जवाब भरने हैं। प्रगणक अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्वगणना कराने में मदद कर रहे हैं।