फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police engaged in identifying the accused

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in identifying the accused
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में 22 अक्टूबर को लक्ष्मी मूर्ति के विसर्जन के दिन समय माता मंदिर पर मूर्ति आगे पीछे करने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं शांत हुए उल्टे पुलिस से ही उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में चौकी इंचार्ज बरदहिया की तहरीर पर 6 नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी व वीडियो के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

समय माता मंदिर के पास बरदहिया में स्थापित मूर्ति के आयोजक अपनी मूर्ति आगे निकाल लिए। जिसके बाद अन्य आयोजकों ने आपत्ति जताया। जिस पर विरोध जताते हुए मूर्ति को रोककर उसे पीछे ले जाने की मांग पर कुछ लोग अड़ गए। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस से भी उलझ गए।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के अनुसार बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव के तहरीर पर पुलिस मामले में 6 नामजद व 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इधर, पुलिस विवादित स्थल पर लगे सीसीटीवी की मदद से घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस की तरफ से भी वीडियो बनाया गया है। जिसके आधार पर भी आसपास के लोगों की मदद से अज्ञात की पहचान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed