फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police caught six accused who were converting religion

Sant Kabir Nagar News: धर्म परिवर्तन करा रहे छह आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police caught six accused who were converting religion
पकड़े गए आरोपी।
रोसयाबाजार (संतकबीरनगर)। धनघटा थानाक्षेत्र के खेवसिया गांव में सोमवार को धर्म परिवर्तन करा रहे छह आरोपियों को धनघटा पुलिस ने धर दबोचा। मुकामी पुलिस को यह जानकारी गोरक्षा दल के सदस्यों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों का पकड़कर थाने ले गई और मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह, धर्मविजय सिंह, चंद्रशेखर चौधरी और रामदास विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि बाहर से आकर कुछ लोग पौली ब्लॉक क्षेत्र के खेवसिया ग्राम पंचायत में गरीब महिलाओं को मदद के बहाने प्रार्थना सभा में बुला रहे हैं। प्रार्थना सभा में धर्म लोगों को उकसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। शाम चार बजे पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को मूर्तियों को फेंकने, औरतों को मंगलसूत्र, बिछिया और पायल आदि निकलवाने के लिए उकसाया जा रहा था। लॉकेट और रक्षासूत्र निकालने के लिए कहा जा रहा था। इस मामले में गोरक्षा दल के सदस्यों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पुलिस को दिखाने लगे मानवाधिकार का भय
पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने पुलिस टीम को मानवाधिकार के उल्लंघन में कार्रवाई का हवाला देते हुए धौंस भी जमाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस टीम से यह भी कहा कि अभी दिल्ली से फोन आएगा और हम लोगों को छोड़ना पड़ेगा।
----------

इनकी हुई गिरफ्तारीपकड़े गए सभी आरोपी बस्ती जनपद के हैं। इनमें कलवारी थानाक्षेत्र के पाऊ गांव के पिंटू पुत्र मुंशी, भूयर गांव के रामचंद्र पुत्र रामलखन, धोबहट गांव के सुबाष चंद पुत्र विश्वनाथ, मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बटेला निवासी ललिता पत्नी संजय गौतम, लालगंज थानाक्षेत्र के बैसखिया उर्फ बेसुखिया निवासी गुड़िया पत्नी विद्यासागर और बस्ती कोतवाली क्षेत्र के बड़ेबन निवासी हरिहर यादव पुत्र लक्ष्मीनाथ शामिल हैं।

-----------
कोट
धनघटा क्षेत्र के खेवसिया में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- अजय सिंह, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed