फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police caught 60 kg of adulterated sweets

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने 60 किलो मिलावटी मिठाइयां पकड़ीं

Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police caught 60 kg of adulterated sweets
- फूड इंस्पेक्टर ने जांच कर मिठाइयों को कराया नष्ट जांच के लिए लिया सैंपल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को मिलावटी मिठाइयों के साथ पकड़ा। उसके पास से नकली छेना व मिठाईयां बरामद हुई। वह सिद्धार्थनगर से धर्मसिंहवा में मिलावटी मिठाइयां सप्लाई करने आया था। पुलिस की सूचना पर खाद्य निरीक्षक सच्चिदानंद आए और मिठाईयों की गुणवत्ता की जांच की जो कि मानक के अनुसार खरा न उतरने के कारण मिठाइयों को नष्ट करवाया गया। खाद्य निरीक्षक छेने का सैंपल ले गए। रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की बात कही।


थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा पूनम मौर्या ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि धर्मसिंहवा चौराहे पर एक व्यक्ति मिलावटी मिठाई बेचने के लिए आया हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक शशिकांत तिवारी व मुख्य आरक्षी अनिल कुमार बिंद्रा व हेड कांस्टेबल धर्मनाथ यादव को भेजा गया। मिठाई सप्लाई करने आए हरिकेश गिरी निवासी मदनपुर थाना उसका बाजार सिद्धार्थनगर को मिठाइयों के साथ थाने पर लाया गया। उसके पास से 60 किलोग्राम छेने की मिठाई बरामद हुई। प्रकरण खाद्य विभाग का होने के कारण खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई। खाद्य निरीक्षक सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार की जांच में सभी मिठाइयां केमिकल प्रयुक्त पाई गई । खाद्य निरीक्षक सच्चिदानंद गुप्ता ने सभी मिठाइयों को गड्ढा खोदकर उसमें नष्ट करवा दिया गया। खाद्य निरीक्षक मिठाइयों का नमूना अपने साथ ले गए। एसओ ने बताया की जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed