फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police arrested three members of Solver Gang and one examinee.

Sant Kabir Nagar News: साॅल्वर गैंग के तीन सदस्य व एक परीक्षार्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three members of Solver Gang and one examinee.
- पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में पाई कामयाबी
विज्ञापन

- रिजर्व पुलिस लाइस में एसपी ने घटना का किया खुलासा
- कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसओजी, स्वाट व कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने साॅल्वर गैंग के तीन सदस्य व एक परीक्षार्थी को दबोचा। संयुक्त पुलिस टीम के इस कामयाबी का खुलासा रिजर्व पुलिस लाइंस में सोमवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने किया। पुलिस ने सभी आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने मगहर के कबीर चौरा के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उनकी पहचान सेनपाल उर्फ विनय कुमार पुत्र सिन्हा ग्राम बारीडीहा निवासी सिरसी, शशि कपूर पुत्र रामचेत ग्राम रजनौली थाना धनघटा, रामभरत पुत्र पूर्णवासी व संजय कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ग्राम नगवा भगवान थाना गोला जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पाया गया कि आरोपी एक ही गैंग के हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने व किसी अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने के नाम पर धनउगाही करते हैं । शशि कपूर पुत्र रामचेत ने आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वह सेनपाल उर्फ विनय कुमार का मित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी योजना बनाकर की थी तैयारी
शशिकपूर ने सेनपाल उर्फ विनय से पुलिस भर्ती में अपने स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने की बात की थी। सेनपाल ने योजना के तहत शशि कपूर का प्रवेशपत्र, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ गैंग के साथी सतीश मौर्य उर्फ घनश्याम मौर्य निवासी रोहतास बिहार को वाट्सएप पर भेजा था। सतीश मौर्य उर्फ घनश्याम ने शशि कपूर के आधार कार्ड को कूटरचित तरीके से उस पर प्रशांत कुमार उर्फ सिंकू के फोटोग्राफ लगाकर आधार कार्ड तैयार कर वापस भेज दिया। जिसे सेनपाल ने तैयार करके 17 फरवरी को प्रशान्त उर्फ सिंकू को गन्ना विकास इंटर काॅलेज में अभ्यर्थी शशि कपूर के साथ ले जाकर प्रवेश कराकर उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया।

दो लाख रुपये में हुआ था सौदा
इस कार्य के लिए शशि कपूर को इन लोगों को दो लाख रुपये दिया जाना था। प्रशांत उर्फ सिंकू को परीक्षा में बैठने के लिए सतीश उर्फ घनश्याम के माध्यम से 20,000 रुपये प्राप्त होने थे। जिसमें से 10,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रशांत उर्फ सिंकू को परीक्षा से पूर्व दिया गया था। शेष पैसे को आपस में बांट लेने पर सहमति बनी थी। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र एवं उनसे रकम की लेन-देन के बात की चैट व अन्य महत्त्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी रामभगत, संजय कुमार व सेनपाल ने बताया कि उन लोगों का परिचय करीब सात-आठ वर्ष पूर्व हुआ था। सतीश मौर्य उर्फ घनश्याम मौर्य पूर्व में बहराइच में रहता था। वहीं पर सेनपाल उर्फ विनय से उसका परिचय हुआ था। उसके बाद सेनपाल उर्फ विनय के रिश्ते के मामा रामभरत एवं संजय कुमार से उसका परिचय हुआ।


पुलिस भर्ती के मामले में पहले भी हुई है कार्रवाई
एसपी ने बताया कि वर्ष 2019 में सतीश मौर्य उर्फ घनश्याम व रामभरत के विरूद्ध थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर में आरक्षी भर्ती परीक्षा वर्ष 2018 में भर्ती कराने के नाम पर धन उगाही करने के मामले में अभियोग पंजीकृत है। जिसमें दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध आरोप पत्र प्रेषित है। आरोपी सेनपाल उर्फ विनय ने बताया कि उसने अपने स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाए जाने के संबंध में थाना कैंट जनपद वाराणसी में वर्ष 2022 में अभियोग पंजीकृत है। जिसमें यह गिरफ्तार होकर जेल गया था। इस घटना में भी सेनपाल उर्फ विनय के स्थान पर सोनू नामक व्यक्ति को बैठने के लिए सतीश उर्फ घनश्याम मौर्य ने उपलब्ध कराया था। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed