{"_id":"6a401437fcdc306cae0ee8f7","slug":"police-arrest-wanted-accused-in-cow-slaughter-prevention-act-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152893-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नंदौर चौराहे के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील उर्फ मुन्नन निवासी दुर्गजोत, थाना बखिरा, के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि पांच अप्रैल को बालूशासन पुल के पास एक पिकअप वाहन में पांच गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे थे। इनमें से एक पशु की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले छह अप्रैल को तीन आरोपियों छोटके पासवान, कल्लू पासवान और बीरु पासवान निवासी कुकुरभुकवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर को दो गोवंशीय पशुओं और तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को एक अन्य आरोपी रफीक निवासी ग्राम दुर्गजोत बंजारा टोल को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शनिवार को पुलिस ने मामले के वांछित आरोपी शकील उर्फ मुन्नन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।