फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest pawan's murderer

प्रेम प्रसंग में हुई थी पवन की हत्या

Sat, 14 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
police arrest pawan's murderer
पवन राय के पकड़े गए हत्यारोपी का एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। - फोटो : KHALILABAD
प्रेम प्रसंग में हुई थी पवन की हत्या
विज्ञापन

- हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा और मृतक की बाइक बरामद
- पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व बखिरा के छरॉछ पुलिया के पास महुली क्षेत्र के कोदवट गांव के रहने वाले पवन राय की गोली मार कर हुई हत्या का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने हत्यारोपी को बखिरा क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा के साथ ही मृतक की बाइक भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पवन की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी।

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दस दिसंबर की रात बखिरा क्षेत्र के छरॉछ पुलिया के पास युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के प्रयास से रात में ही शव की पहचान महुली क्षेत्र के कोदवट गांव निवासी 22 वर्षीय पवन राय पुत्र राम नरायन राय के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पवन के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान 315 बोर का बुलेट भी मिला। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले के पर्दाफाश के लिए एसओ बखिरा के सहयोग में सर्विलांस की टीम लगाई गई। पुलिस की विवेचना से पता चला कि पवन राय अपने ही गांव के ही रहने वाले दोस्त रूपेश राय पुत्र शेषमणि राय के साथ बखिरा क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका से मिलने जा रहे थे। प्रेमिका का संबंध पहले रूपेश राय से था। इसी बीच पवन राय भी रूपेश की प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत करने लगा था। यह बात रूपेश को नागवार गुजरी और उसने साजिश के तहत अपनी प्रेमिका के वहां चलने की बात कह कर पवन को घर से दस दिसंबर की शाम को साथ ले गया और बखिरा क्षेत्र के छरॉछ पुलिया के पास गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना के बाद मृतक की मोबाइल, बाइक और हत्या में प्रयुक्त तमंचा लेकर आरोपी फरार हो गया। शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम पड़रिया पुल के पास से आरोपी रूपेश राय को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को घटना की यहीं कहानी बताई। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा और मृतक की बाइक बरामद हुई। जबकि आरोपी ने बताया कि मृतक की मोबाइल को भागते दौरान उसने दरही पुल के पास आमी नदी में फेंक दिया था। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ अखिलानंद उपाध्याय, एसआई सत्येंद्र यादव, हेड कांस्टेबल गिरजेश मिश्रा, उमेंद्र यादव, राकेश कुमार और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, पुष्पेंद्र गौतम व मनीष गुप्ता की पीठ थपथपाई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed