{"_id":"6929ee77fb4043d58b0bb4d8","slug":"police-and-excise-team-conducted-raid-against-illicit-liquor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141972-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी टीम ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी टीम ने की छापेमारी
Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टी को नष्ट करते पुलिस में आबकारी विभाग की टीम
- फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
संतकबीरनगर/धनघटा। आबकारी आयुक्त व डीएम के निर्देश पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को धनघटा क्षेत्र में कच्ची शराब की रोकथाम के लिए छापेमारी की। टीम ने 13 भट्ठियों को तोड़कर मौके से बरामद लगभग 1800 किलोग्राम महुआ का लहन नष्ट कराया। साथ ही 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर टीम ने तीन प्राथमिकी दर्ज कराई।
शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार सत्य प्रकाश पांडेय व एसओ धनघटा जेपी दूबे के अगुवाई में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मांझा क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया में दबिश दी। टीम को गांव के अलग-अलग हिस्सों में 13 अवैध शराब की भट्टियां जलती हुई मिलीं। उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही कच्ची शराब बनाने में लगभग 18 क्विंटल महुआ का लहन को मौके से बरामद टीम ने सहयोगियों की मदद से नष्ट कराया।
इसके अतिरिक्त शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले ड्रम, तसला, गैलन सहित अन्य उपकरण भी मौके से टीम को बरामद हुए। वहीं टीम ने करीब 70 लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब को भी नष्ट किया। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पूर्व की भांति इस बार भी कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। धनघटा का दोआब क्षेत्र कच्ची शराब का गढ़ बना हुआ है। यहां अवैध शराब के खिलाफ होने वाली अधिकांश कार्रवाईयों में कारोबारी पुलिस के हाथ नही लगते। जो बाद में किसी अन्य स्थानों पर पहुंचकर कच्ची शराब तैयार करने में जुट जाते है। टीम ने इस कार्रवाई व बरामदगी के संबंध में थाना धनघटा पर तीन तीन प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त केपी चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, आबकारी निरीक्षक विजय आनंद, राज किशोर, बसंत प्रसाद, मोहम्मद गफ्फार खान आदि शामिल रहे।